शिमला. विकासनगर में पार्किंग निर्माण कमर्शियल कांप्लैक्स का कार्य जल्द शुरू होगा। निगम ने ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। पिछले चार सालों से इस पार्किंग प्रोजेक्ट को शुरू करने के लेकर अनेक अटकलें लग रही थी और निगम प्रशासन ने इसका पार्किंग कामर्शियल कांप्लेक्स के निर्माण का जिम्मा 2012 में ही ठेकेदार को सौंप दिया था। इस प्रोजेक्ट की बिल्डिंग के नक्शे को एसयूसी से भी अनुमति मिल गई थी। मगर ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया था। अब निगम पदाधिकारियों के आदेशों के बाद ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कर सकता है और विकासनगर में लोगों को पार्किंगकी सुविधा मिल सकेगी
लाइन को बदला
प्रस्तावित पार्किंग कांप्लेक्स की साइट में आने वाली बिजली की लाइन को बिजली बोर्ड विभाग पहले ही बदल चुका है। इसके अलावा इस स्थान से निगम की सीवरेज की लाइन भी गुजर रही थी, तािक पार्किंग के निर्माण कार्य शुरू होने में परेशानियों का सामना करना पड़े। विकासनगर की इस पार्किंग का निर्माण में 14 करोड़ की लागत आएगी। इस पार्किंग में 175 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। इस पार्किंग के निर्माण का एग्रीमेंट निगम प्रशासन की ओर से 15 सितंबर 2012 में ठेकेदार के साथ बीओटी के आधार पर किया गया था और इसके एग्रीमेंट के समय ठेकेदार की ओर से निगम प्रशासन को 40 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी।