पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 नए सदस्यों को डिजिटल सदस्यता द्वारा जोड़ने का लक्ष्य

100 नए सदस्यों को डिजिटल सदस्यता द्वारा जोड़ने का लक्ष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | भाजयुमोशिमला मंडल की ओर से रविवार को मिडल बाजार स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रवण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के बारे में रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में की जाने वाली डिजिटल सदस्यता में प्रत्येक सदस्य 100 नए सदस्यों को डिजिटल सदस्यता से जोड़ेगा। इस बैठक में भाजयुमो ने पिछले दिनों हुए भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा भी की। श्रवण शर्मा ने कहा कि भाजयुमो मांग करता है कि जल्द से जल्द विक्रमादित्य को गिरफ्तार किया जाए। बैठक में भाजयुमो शिमला मण्डल का विस्तार भी किया गया। इसमें वार्ड नं0 2 कुफटाधार के आशीष शर्मा को मण्डल सचिव मनोनीत किया गया। इस बैठक में भाजयुमो प्रदेश सचिव शीतल ब्यास, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिमला राजीव डिप्टा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जगजीत राजा, अभिमन्यु भागड़ा, अनिल कौण्डल, हनीष चोपड़ा, हरमीत सिंह, प्रदीप चौैहान, आशीष शर्मा, अरूण ठाकुर, अंकुश राठौर, राकेश कुमार, राकेश शर्मा, सलादीन खान, मन सिमरन सिंह, विक्रम भागड़ा, गौरव कश्यप, हितेष शर्मा मौजूद रहे।