पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्म में गलती सुधारने का िमलेगा मौका

फार्म में गलती सुधारने का िमलेगा मौका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिआप इस वर्ष केंद्रीय शिक्षण पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)में शामिल हो रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष से इन दोनों ही एक्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को गलती सुधारने का मौका मिलेगा। यह निर्णय इन दोनों एक्जाम को कंडक्ट कराने वाली संस्था ने लिया है। इसके अंतर्गत स्टूडेंट्स को केवल फायदा मिलेगा, बल्कि अब इन एक्जाम में वे भी स्टूडेंट्स शामिल हो सकेंगे जो फॉर्म में मिस्टेक की वजह से एक्जाम देने से वंचित हो जाते हैं।

सीटीईटी: सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) इस वर्ष सीटीईटी 22 फरवरी को कंडक्ट कराएगा। इसकेे लिए आवेदकों ने फॉर्म भर दिए हैं और अब ऑनलाइन गलती सुधारने की सुविधा 23 जनवरी तक सीबीएसई देगा। इसके अंतर्गत परीक्षार्थी केवल अपनी गलती को सुधार सकेंगे बल्कि अपना मोबाइल नंबर भी फीड करा सकेंगे, ताकि एक्जाम से जुड़ी जानकारी उन्हें मिल सके।

जेईई : ज्वाइंटएंट्रेस मेन एक्जाम 26 अप्रैल को होगा। इसे सीबीएसई ही कंडेक्ट कराएगा। सीबीएसई ने इस एक्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन गलती सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइटjeemain.nic.in पर विकल्प दिया गया है। आवेदन करने वाले परीक्षार्थी 31 जनवरी तक इसमें सुधार कर सकते हैं। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई कंडक्ट कराया जाता है।

एआईपीएमटी : ऑलइंडिया प्री मेडिकल टेस्ट के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की है। सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। केंद्रीय कोटे की 15 फीसदी मेडिकल सीटों पर एडमिशन के लिए सीबीएसई एआईपीएमटी ही आयोजित कर रहा है। रिजल्ट जून में आएगा। तीन मई को होने वाले एक्जाम के लिए परीक्षार्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड 1 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं।