पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के 200 और स्कूलों में शुरू कराएंगे वोकेशनल कोर्स

प्रदेश के 200 और स्कूलों में शुरू कराएंगे वोकेशनल कोर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | राज्यसरकार इस साल 200 और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।

केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद नए सत्र से स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। पिछले सप्ताह अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने इस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। किन स्कूलों में वोकेशनल कोर्स इंट्रोड्यूज किए जाएंगे इस पर चर्चा की गई। विभाग को इसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

रोजगार की हैं अपार संभावनाएं

वोकेशनलविषयों में रोजगार की अपार संभावनाएं है। उद्योगों में इन की ज्यादा डिमांड है। टूरिज्म एग्रीकल्चर की हिमाचल में काफी संभावनाएं है। स्कूल स्तर पर इन विषयों को पढ़ने के बाद स्वरोजगार के लिए यह कोर्स फायदेमंद है। वहीं ऑटोमोबाइल, रिटेल हेल्थकेयर में रोजगार की अपार संभावनाएं है। डिग्री कोर्स शुरू होने के बाद छात्र इन विषयों में प्रवेश भी पा सकेंगे।

पूरे देश में 900 स्कूलों में चल रहे हैं कोर्स

वोकेशनलकोर्स देश में 900 स्कूलों में चल रहें है। सबसे ज्यादा 200 स्कूल हिमाचल के हैं। केंद्र यदि 200 स्कूलों में नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी देता है तो यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस योजना को लागू करने में हिमाचल पूरे देश में अव्वल रहा है।

राज्य सरकार कॉलेजों में इस साल से बेचुलर ऑफ वोकेशनल डिग्री शुरू करने जा रही है। अभी तक स्कूल स्तर पर ही यह कोर्स शुरू किए गए थे। कॉलेजों में वोकेशनल डिग्री शुरू होने के बाद इसकी डिमांड बढ़ जाएगी। ऐसे में ज्यादा छात्र इन विषयों में एडमिशन लेंगे। इसे देखते हुए सरकार ने 200 और स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू करने की योजना बनाई है।