- Hindi News
- अन्य राज्यों की पंचायतों का भ्रमण करेंगे प्रतिनिधि
अन्य राज्यों की पंचायतों का भ्रमण करेंगे प्रतिनिधि
पंचायतीराज विभाग की ओर से प्रोजेक्ट स्टेट के अंदर स्टेट के बाहर पंचायत प्रतिनिधियों को भ्रमण करवा रहे है। जिससे हिमाचल के पंचायत प्रतिनिधियों को बाहर के कामों को देखने का मौका मिलेगा और सीखने को मिलेगा। इसी कड़ी में हाल ही में ऊना के पंचायत प्रतिनिधि भी केरल भ्रमण से वापिस लौटे है।
कामदेखने का मौका
विभागकी ओर से इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि जाते है। जिसमें पंचायत के प्रधान, सचिव सहित सभी मिलकर इसमें पूरा ग्रुप 30 इससे ज्यादा का होता है। जिसमें विभाग की ओर से इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को बाहर के अन्य राज्यों की बेस्ट पंचायतों में काम देखने का मौका मिलता है।
येजाएंगे भ्रमण पर
अभीसोलन, बिलासपुर, लाहौल स्पिति पंचायत प्रतिनिधि भ्रमण पर जाएंगे। इससे पहले शिमला , किन्नौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा के प्रतिनिधि अन्य राज्यों के भ्रमण से वापिस लौटे है। विभाग का कहना है कि इसमें हर ड्रिस्ट्रीक की अपनी इच्छा है कि कहां जाना चाहता है। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने बाहर के राज्यों में पंचायतें किस तरह से काम करती है। वहां के सिस्टम को स्टडी करते है। वहां किस तरह से फाइनेशल को बढ़ाते है। विकास के कामों की योजनाओं को कैसे बनाते है। रिकॉड किस तरह से मेंटीनेंस करते है।
उसीतरह से काम करें
पंचायतीराज विभाग की ओर से इसमें पंचायत प्रतिनिधि बाहर की पंचायतों से सीखे। अपने गांव के विकास कार्य में उसी तरह से योगदान दे जैसे अन्य राज्यों की पंचायतें काम कर रही है। भारत सरकार 75 प्रतिशत और स्टेट गर्वनमेंट 25 प्रतिशत मिलकर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए खर्चा करते है। इसमें 30 का ग्रुप जाता है। एक सप्ताह का यह टूअर है। जिसमें प्रतिनिधियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।
केरलका अच्छा रहा दौरा
ऊनाकी जिला परिषद अध्यक्ष रानी रणौत का कहना है कि सात दिन का यह टूअर था। इसमें वहां केरल में कहीं भी अवारा पशु नहीं दिखे। वहां पर सफाई अच्छी थी। पंचायतों में ज्यादा स्टाफ देखा।
समूहोंको भी देखा
पंचायतोंमें सैल्फ हैल्फ ग्रुप देखा जिसमें उन्हें रॉ मेटिरयल देते थे जिसमें वह प्रोडक्ट काे तैयार करते थे। इससे बाजार में बेचकर एक अच्छी आय कमाते थे। ग्राम पंचायतों के द्वारा ही गांव के लिए शौचालय बनाए गए थे। ऊना के प्रतिनिधि के ब्लाक के प्रधानों, ब्लाक ऑफिसर से अन्य से मिले। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि था कि वहां की पंचायते बहुत ही सुदृढ़ थी। इससे हमें भी अपनी पंचायतों को सुदृढ़ करने का मौका और प्रोत्साहन मिलेगा
कर सकते हैं अच्छा काम
^पंचायतप्रतिनिधियों के इस तरह के दौरे से जिला परिषद, ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के सदस्यों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे अपने ग्राम पंचायतों में आकर विकास के कामों में प्रतिनिधि अच्छा काम कर सकते है। विभाग की तरफ से समय- समय पर इस तरह के टुअर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। प्रेमतांटा, जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद शिमला