- Hindi News
- मजबूती के लिए कांग्रेस तैयार करेगी एक्शन प्लान
मजबूती के लिए कांग्रेस तैयार करेगी एक्शन प्लान
कांग्रेसपार्टी को मजबूत करने के लिए एक्शन प्लान तैयार होगा। राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कई राज्यों के नेताओं लोगों से बातचीत की है, उसके बाद निर्णय लिया गया है कि संगठन को सशक्त करने के लिए जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के भी सुझाव लेना जरूरी है। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए क्या चाहते हैं और ऐसी क्या खामियां हैं जिन्हें दूर करने से पार्टी को मजबूत मिलेगी, इन सभी पहलूओं को लेकर पार्टी सभी राज्यों में मंथन कर रही है। मंथन के बाद इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।
रायली जाएगी
वरिष्ठकांग्रेसी नेताओं के अलावा हर वर्ग के लोगों की राय ली जाएगी। कांग्रेस पार्टी के अप्रैल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में मंथन के बाद एक्शन प्लान तैयार होगा। रविवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी का त्रिदिवसीय मंथन शिविर (कांग्रेस विचारधारा: सम्मान चुनौतियां और समाधान) में भाग लेने शिमला पहुंची अंबिका सोनी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।
दाेनोंमें बेहतर तालमेल
अंबिकासोनी ने कहा कि प्रदेश में सरकार संगठन के बीच बेहतर तालमेल है। प्रदेश में सरकार संगठन बेहतर तरीके से कार्य कर रहें है। तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन में पार्टी के ब्लॉक, जिला राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव देंगे। सभी को अपनी बात रखने का मौका बैठक में दिया जाएगा। संगठन में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी के सुझावों के बाद इस पर कार्य किया जाएगा।
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों से लोगों को आपस में जोड़े रखने के प्रयास किया है। मौजूदा समय में कुछ ऐसी ताकतें आगे बढ़ रहीं है जिनका धर्म निरपेक्षता में विश्वास नहीं है। ऐसी ताकतों को रोकना जरूरी है।
सभीराज्यों में मंथन
कांग्रेसके राष्ट्रीय सचिव राजा रामपाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की जो हार हुई है उस के बाद संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए इस पर सभी राज्यों में मंथन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने सभी राज्य अध्यक्षों को इस बाबत निर्देश दिए हैं।
पार्टी पावर डिसिजन, एक्सेसेबिलिटी डिसिप्लिन पर कार्य कर रही है। पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की जा रही है। युवा कांग्रेस भाजपा के बीच हुई झड़प पर राजा रामपाल ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखती है। भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने जा रहे थे।
आप को समर्थन पर हाईकमान लेगा फैसला
अंबिकासोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगी। चुनावी नतीजे आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। आप को समर्थन की जरूरत पड़ती है या नहीं इस पर अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली में अपनी सरकार बनाई। एक साल पूर्व हुए चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरा समर्थन दिया। वह खुद ही सत्ता छोड़ कर गए। अब दोबारा वापिस आकर जनता से वायदे कर रहें है।
शिमला में प्रदेश कार्यकारिणी की राष्ट्रीय महासचिव हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी को सम्मानित करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह।