पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रिय मंत्री जेपी नड‌्डा ने पूछा राजेश शारदा का कुशलक्षेम

केंद्रिय मंत्री जेपी नड‌्डा ने पूछा राजेश शारदा का कुशलक्षेम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| केन्द्रीयस्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा ने रविवार को पीजीआई जाकर उपचाराधीन भाजपा जिला शिमला उपाध्यक्ष राजेश शारदा का कुशल क्षेम पूछा और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। जगत प्रकाश नडडा ने राजेश शारदा का उपचार कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली।

गौर रहे कि 29 जनवरी को युकां द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान किए गए हमले में राजेश शारदा बूरी तरह से घायल हो गए थे तथा उनकी आॅंख में गहरी चोटी आई थी। नडडा ने उनको हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा के साथ शिमला के विधायक सुरेश भारद्धाज, भाजपा नेता दीपक शर्मा और करण नंदा भी मौजूद रहे।