विक्रमादित्य को मिली नियमित जमानत
जिला प्रशासन की रिपोर्ट आना बाकी
मामलेमें अभी जिला प्रशासन की रिपोर्ट आना बाकी है। एडीएम डीके रतन इस मामले की जांच कर रहे थे। उन्हें चार फरवरी तक इस मामले में रिपोर्ट सौंपना था। उन्होंने मामले में सभी पक्षों से बातचीत करके रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट का खुलासा उपायुक्त करेंगे। इससे पहले एसपी शिमला डीजीपी को रिपोर्ट सौंप चुके हैं।
क्राइम रिपाेर्टर| शिमला
भाजपाकार्यालय के बाहर हुए पथराव मामले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में यह मामला लगा। इससे पहले शनिवार 7 फरवरी को कोर्ट ने उनकी जमानत दो दिनों के लिए बढ़ाई थी। भाजपा कार्यालय दीपकमल के बाहर 29 जनवरी को यह घटनाक्रम हुआ था। 31 जनवरी को विक्रमादित्य सिंह ने कोर्ट से जमानत ली थी। 4 फरवरी तक जमानत मिली थी। इसके बाद 07 फरवरी 07 से नौ फरवरी तक उनकी अग्रिम जमानत बढ़ी थी। साथ ही कोर्ट ने उन्हें पुलिस जांच में सहयोग देने के आदेश भी दिए थे। अब उन्हें नियमित जमानत दे दी गई है।