- Hindi News
- एसएमसी में रखे 1600 शिक्षकों को साल भर की एक्सटेंशन
एसएमसी में रखे 1600 शिक्षकों को साल भर की एक्सटेंशन
शिमला| सरकारने एसएमसी के तहत रखे गए सभी शिक्षकों को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में अादेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो गया था। सर्दियों की छुटि्टयों के बाद आज से स्कूल खुल रहे हैं। सभी शिक्षक अब फिर से ज्वाइन कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय के इस फैसले से 1600 शिक्षकों को लाभ होगा। कोई आदेश नहीं होने के कारण एसएमसी शिक्षक परेशान थे।