पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िशमला 1.50 करोड़ से बनेगा स्मार्ट

िशमला 1.50 करोड़ से बनेगा स्मार्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीशिमला को स्मार्ट बनाने के लिए निगम का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। वर्ल्ड बैंक नगर निगम शिमला को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की प्री-फिजीबिल्टी रिपोर्ट तैयार करने के लिए (2.50 लाख डॉलर) करीब डेढ करोड़ रुपए की राशि देने को तैयार है। इसके लिए खुद वर्ल्ड बैंक के पदाधिकारियों ने नगर निगम के डिप्टी मेयर को संपर्क किया है। दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड बैंक की टीम में एक सदस्य शिमला से संबंध रखता है। उन्होंने शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए खास रूचि दिखाई है। इसी के चलते वह यह राशि देने के लिए तैयार हुए हैं। 16 फरवरी को दिल्ली में नगर निगम वर्ल्ड बैंक के पदाधिकारियों के बीच सिटी मोबिलिटी प्लान पर बैठक होगी। इस बैठक के दौरान निगम वर्ल्ड बैंक पदाधिकारियों में स्मार्ट सिटी कांसेप्ट पर भी विशेष चर्चा होगी। उसके बाद विश्व बैंक निगम को आफर की गई राशि जारी कर देगा।

प्री-फिजीबिलिटीके लिए निगम ने की तैयारीः स्मार्टसिटी बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों को वार्ड कमेटियां बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। वार्ड कमेटियां बनने के बाद सभी वार्डों में सभाएं आयोजित की जाएगी। उसके बाद संबंधित वार्डों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। वर्ल्ड बैंक की फंडिंग मिलने के बाद निगम के पदाधिकारी इस पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

^स्मार्ट सिटी की प्री फिजीबिलिटी को लेकर वर्ल्ड बैंक करीब डेढ करोड़ रुपए देने का तैयार हैं। 16 फरवरी को इस विषय पर दिल्ली में चर्चा की जाएगी। वर्ल्ड बैंक ने इसके लिए एक प्रस्ताव भी मंगवाया है। यह प्रस्ताव उन्हें सौंप दिया जाएग। टिकेंद्रपंवर, डिप्टी मेयर नगर निगम शिमला

यह होगा स्मार्ट सिटी में

स्मार्टसिटी में नगर निगम के दायरे में हर वह सुविधा मिलेगी जो एक हाईटेक सिटी में दी जाती है। इसमें बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ट्रांसपोर्ट समेत हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर में कई बड़े शॉपिंग माल बनाए जाएंगे, जिसमें एक ही छत के नीचे लोगों को हर वस्तु उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए 69 शहरों का चयन किया है, इसमें 12 राजधानियां शामिल हैं। केंद्र सरकार जल्द ही इसमें जल्द ही दिशा निर्देश जारी करने जा रही है।