पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू को लेकर हिमाचल में अलर्ट आईजीएमसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू को लेकर हिमाचल में अलर्ट आईजीएमसी में आइसोलेशन वार्ड तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| टांडाअस्पताल में महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की तरफ से सभी जिला के सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं। आईजीएमसी शिमला में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि उन के संबंधित जिले में यदि किसी मरीज में इस तरह की बीमारी के लक्षण आते हैं तो तुरंत बड़े अस्पताल के लिए सलाह दें िजससे समय पर उपचार शुरू हो सके। पड़ोसी राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में पहले से ही स्वास्थ्य विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया था। आईजीएमसी अस्पताल के एमएस रमेश चंद का कहना है कि अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। इससे संबंधित दवाइयां भी अस्पताल प्रशासन के पास है। मरीज को यहां पूरा इलाज मिलेगा।