- Hindi News
- एमडी से मिले कर्मचारी समन्वय समिति सदस्य
एमडी से मिले कर्मचारी समन्वय समिति सदस्य
पुलिसकर्मियों द्वारा बस जब्त करने के मामले में हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी समन्वय समिति के सदस्यों ने एमडी डॉ आरएन बता को शिकायत पत्र सौंपा। सदस्य राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने एमडी से पुलिस कर्मियों द्वारा इस तरह का बर्ताव को लेकर कार्रवाई करने की मांग की। समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कर्मियोंं पर कार्रवाई की मांग की है। ताकि बार बार इस तरह की हरकतें हो। पुलिस कर्मियों ने वर्दी का रौब दिखाकर इस तरह की हरकत की है।
उनका कहना है कि पुलिस कर्मियों का बसों में पास पर यात्रा करने पर रोक लगा देनी चाहिए और उनसे टिकट लिए जाने चाहिए। गौर रहे कि बीते दिनाें एचआरटीसी की बस ढली के लिए चली हुई थी। बस हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी भट्टाकुफर के पास पहुंची तो यहां से 14 पुलिस के जवान बस में बैठे। जब कंडक्टर जसवीर ने जवानों से टिकट के पैसे मांगें तो उन्होंने इनकार कर दिया। कंडक्टर ने मामले में आरएम लोकल देवासेन नेगी से फोन पर बात की, उन्होंने भी टिकट लेने को कहा। पुलिस कर्मियों ने टिकट तो ले लिए, लेकिन ढली टनल के पास बस के रुकते ही, बस को ढली थाने ले गए। जहां उसे जब्त कर लिया।
शुरू करेंगे प्रदर्शन
कर्मचारियोंने इस मामले को लेकर धरने प्रदर्शन शुरू करने की भी बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले को लेकर यदि आने वाले दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो सभी डिपुअों में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। समिति का कहना है कि कर्मचारियों की के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, उस कारण सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समिति की ओर से इस सबंध में डीजीपी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।