- Hindi News
- 21 को कहीं भी खुली बहस को कांग्रेस तैयार
21 को कहीं भी खुली बहस को कांग्रेस तैयार
शिमला | प्रदेशकी वित्तीय स्थिति पर कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 21 फरवरी को भाजपा कहीं भी खुली बहस के लिए स्थल चिह्नित करे। उनकी चुनौती को भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा के स्वीकार करने के बाद उन्होंने 21 फरवरी को बहस के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि रणधीर शर्मा को यह मंजूर हो तो वह इस विषय पर इस दिन दोनों दलों के पार्टी मुख्यालयों को छोड़कर, अपनी इच्छा के अनुरूप प्रदेश की राजधानी या उनके लिए सुविधाजनक किसी अन्य जगह पर बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर भाजपा का भ्रामक प्रचार बहुत हो चुका। अब इस विषय पर बहस करके भाजपा का असली चेहरा सामने लाकर दूध का दूध और पानी का पानी करने का समय है।