पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम पर लगाया अनदेखी का आरोप

नगर निगम पर लगाया अनदेखी का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| जिलाकांग्रेस शिमला शहरी के महासचिव जितेंद्र ठाकुर ने नगर निगम शिमला पर समरहिल वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़के खस्ता हालत में हैं जिसपर कोई भी ध्यान नहीं देता।

सड़को में जगह-जगह घरेलू निर्माण सामग्री उतारी गई है और वार्ड में पार्किंग की सुविधा होने के कारण गाडिय़ां सड़कों में यहां-वहां लगी रहती हंै, जिस कारण जाम लगना रोज की समस्या है। इससे स्कूल को जाने वाले बच्चे और कार्यालय को जाने वाले कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सफाई की व्यवस्था भी चरमाई हुई है। इसके तहत जो डोर टू डोर गारबेज इकट्ठा करने वाले भी समय पर नही पहुंचते हैं जिस कारण वार्ड में गंदगी फैल रही है। नगर निगम प्रशासन से बार-बार आग्रह करने के बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। चेतावानी देते हुए कहा कि अगर समय रहते नगर निगम ने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नही दिया तो मजबूरन यहां के निवासियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसके लिए पूरी तरह से नगर निगम जिम्मेवार होगा।