- Hindi News
- जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष उड़ानें, दो को हेलिकॉप्टर से उपचार के िलए पहुंचाया िशमला
जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष उड़ानें, दो को हेलिकॉप्टर से उपचार के िलए पहुंचाया िशमला
शिमला | प्रदेशसरकार के एक प्रवक्ता ने बताया िक सोमवार को जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलिकॉप्टर की दो उड़ानें भरी गईं। उन्होंने कहा कि इनमें भुंतर से किलाड़ तथा चोखंग बेरिंग के लिए उड़ान भरी गईं। प्रवक्ता ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों पांगी घाटी और लाहौल घाटी से गंभीर रूप से बीमार चार व्यक्तियों को भी हेलिकॉप्टर सुविधा प्रदान की गई है। इनमें गंभीर रूप से बीमार दो व्यक्तियों को उपचार के लिए किलाड़ से शिमला लाया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों को भी हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है।