पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसी चुनाव में आप समर्थित उम्मीदवार ने भी ठोंकी ताल

ईसी चुनाव में आप समर्थित उम्मीदवार ने भी ठोंकी ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश यूनिवर्सिटी के 12 फरवरी को होने वाले ईसी चुनाव में आप समर्थित उम्मीदवार ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। आप समर्थित उम्मीदवार बालक राम ने भी सोमवार को ब्रांचों में जाकर वोट मांगें। उनका कहना है कि कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कर्मचारियों से वादे तो किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया है। ऐसे में अब कर्मचारी बदलाव चाहते हैं। इसलिए इस बार वह अपनी जीत के प्रति आश्वास्त हैं। इसके अलावा भाजप, माकपा कांग्रेस समर्थित कर्मचारियों ने भी कैंपस में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के ईसी उम्मीदवार हितेेश्वर ठाकुर का कहना है कि वह जीत के प्रति आश्वास्त हैं। जब भी उनके ईसी सदस्य रहे हैं, कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए वह हर समय आगे रहे। इस बार भी कर्मचारियों की हर मांगों को पूरा करने के लिए लंबा आंदोलन लड़ा गया है। ऐसे में कर्मचारी इस बार भी ईसी चुनाव में उनका साथ देंगे और भारी मताें से विजय दिलाएंगे।

माकपासमर्थित कर्मचारियों ने भी लगाया जोर

माकपासमर्थित प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ईसी सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस बार उनकी जीत पक्की है। उनका कहना है कि भाजपा कांग्रेस समर्थित कर्मचारी गुटों ने किसी भी मुद्दे को नहीं सुलझाया है।

भाजपा समर्थित कर्मचारियों ने रिझाए मतदाता

भाजपासमर्थित कर्मचारियों ने भी मतदाताओं को रिझाया। ईसी पद पर चुनाव लड़ रहे देवी राम वर्मा और कुलदीप कुमार कोर्ट पद पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। प्रत्याशियों ने ब्रांचों में जाकर समर्थन देने की अपील की। ईसी सदस्य देवीराम वर्मा का कहना है कि कांग्रेस समर्थित ईसी सदस्य ने सता में रहते हुए कर्मचारियों की अनदेखी की है। ऐसे में इस बार कर्मचारी अपने विवेक से मतदान करेंगे।