पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 बोतल अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

24 बोतल अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला |पुराने बसअड्डे शिमला में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध शराब की 24 बोतलों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई दीपक कुमार रविवार शाम करीब 3 बजे अपनी टीम के साथ पुराने बस अड्डे के समीप लालपानी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्तियों को शक के आधार पर उन्होंने तलाशी के लिए रोका। व्यक्तियों के पास से 24 बोतलें अवैध देशी शराब की बरामद की गई। व्यक्तियों की पहचान गौरव और बलविंदर पाल के रूप में हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।