- Hindi News
- नशीली दवाओं के साथ छोटा शिमला पुिलस ने किया एक को गिरफ्तार
नशीली दवाओं के साथ छोटा शिमला पुिलस ने किया एक को गिरफ्तार
शिमला| थानाछोटा शिमला के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल हरीश गर्ग जब ड्यूटी के दौरान गश्त पर थे तो अमित कुमार नाम का एक व्यक्ति मच्छी वाली कोठी की तरफ से आया। शक के आधार पर उन्होंने उस व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास 820 टैबलेट निट्रोसन-10 तथा 173 टैबलेट स्पास्मो प्रोक्सियोन प्लस के मिले। व्यक्ति पर एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने की है।