पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मेयर बाेले, बजट में सभी की सुविधाओं का रखें ध्यान

पूर्व मेयर बाेले, बजट में सभी की सुविधाओं का रखें ध्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम का बजट लोगों को सुविधाएं देने के साथ-साथ आय बढ़ाने वाला भी हो। इसमें शहर में नए प्रोजेक्टों को बनाने और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भी विशेष बजट रखा जाए। यह कहना है कि नगर निगम के पूर्व मेयरों का। दैनिक भास्कर ने शिमला नगर निगम के पूर्व मेयरों पर बजट को लेकर बात की। इसमें सभी का कहना है कि बजट में निगम को अपनी आय बढ़ाने को प्राथमिकता देनी होगी। इसके अतिरिक्त पार्क, पार्किंग, सड़कें, बिजली पानी की सुविधाएं भी दुरुस्त करने पर इस बजट पर अलग फंड रखना होगा। आय बढ़ाने के लिए को बड़े प्रोजेक्टों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाने पर भी पूर्व मेयरों ने सुझाव दिया है। इसके अतिरिक्त लोगों पर बोझ पड़े इस बात पर खास ध्यान रखने की हिदायत भी दी है। नगर निगम 13 फरवरी को बजट पेश करने जा रहा है।

मधु सूद

{आयबढ़ाने के साथ-साथ नगर निगम को लोगाें की सुविधाओं के लिए खास प्रावधान करने होंगे। इसके अतिरिक्त हैरिटेज सिटी शिमला में पर्यटकों को देखते हुए इसके सौंदर्यकरण पर भी कुल बजट का 20 फीसदी तक खर्च करना होगा। इसके लिए पार्किंग पार्कों पर भी बजट का कुछ हिस्सा रखना होगा। यदि निगम हर वर्ग को सोच कर बजट बनाएगा, तो इसमें लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेगी।

जैनी प्रेम

{नगरनिगम को बजट में सबसे अधिक आय बढ़ाने का ध्यान रखना होगा। इसमें डिफाल्टरों सरकार विभागों से टैक्स वसूली की जानी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नए प्रोजेक्टों के साथ-साथ पुराने प्रोजेक्टों को पूरा करने पर भी धनराशि मुहैया करवाना आवश्यक है। लोगों पर भी अधिक बोझ डालकर हर वर्ग को खुश रखने के लिए नगर निगम को बजट में ध्यान देना होगा।

मनोज कुमार

{पहलेकी तरह शहर में भूमि की सेल परचेज पर दो फीसदी टैक्स वसूलना शुरू करना होगा। इससे निगम की आय में काफी बढ़ोतरी होगी। इसके अतिरिक्त शहर में बिकने वाले शराब पर भी टैक्स बढ़ोतरी करना आवश्यक है। वहीं आय बढ़ाने को लेकर गाड़ियों के परमिट पर भी सरकार से शेयर मांगना होगा। एमसी को अपने खर्चे कम करने होंगे। वहीं पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए भी अलग बजट रखना होगा।

आदर्श सूद

{नएप्रोपोजल बनाने से पहले पिछले अधूरे प्रपोजलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शहर में टैक्स इकट्ठा करने का प्रावधान करना चाहिए। सरकारी विभागों, डिफाल्टरों से भी पैसा इकट्ठा करने को लेकर योजना बनाना आवश्यक है। बड़े प्रोजेक्टों को बनाने के लिए कार्य पब्लिक प्राइवेट पाटर्नशिप के तहत देना होगा। नए प्रोजेक्टों के बनने से ही नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

सोहन लाल

{शहरमें बने पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट रखना आवश्यक है। बजट में लोगों को अधिक सुविधाएं दी जानी चाहिए। नया टैक्स अधिक नहीं लगाना चाहिए। इसके अतिरिक्त नगर निगम में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजना आवश्यक है। इससे लोगों को सुविधाएं भी मिलेगी। सड़कों के साथ बने स्कूलों के समीप ओवर हैड ब्रिज भी लगाए जाने चाहिए।

नरेंद्र कटारिया

{नगरनिगम को आय बढ़ाने के लिए शहर में दोबारा से सर्वे करवाना चाहिए। यहां पर अधिकांश लोगों ने बिजली पानी के डोमेस्टिक कनेक्शन लिए हैं, जबकि वह कमर्शियल कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार को रिटेंशन पॉलिसी को भी निगम को पावर दे देनी चाहिए। इससे भी निगम को काफी लाभ होगा, वहीं बजट से लोगों पर अधिक बोझ पड़े इसका खास ध्यान रखना होगा।