पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा भारत संगठन ने मगालटू में की साफ सफाई

युवा भारत संगठन ने मगालटू में की साफ सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | युवाभारत सामाजिक संगठन की ओर से सोमवार को संकटमोचन के समीप मगालटू में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। अभियान संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान उस स्थान में फैले कूड़े को साफ किया गया। सुनील ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे समाज को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए ताकि एक स्वच्छ भारत तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समय समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों को चलाता रहा है आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम कराते रहेंगे ताकि देश को स्वच्छ बनाया जा सके।