- Hindi News
- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगा 500 रुपए चिकित्सा भत्ता
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगा 500 रुपए चिकित्सा भत्ता
शिमला | हिमाचलप्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने चिकित्सा भत्ता बढ़ाने की मांग रखी। एसोसिएशन का कहना है कि चिकित्सा भत्ता 350 रुपए से 500 रुपए किया जाए, ताकि पेंशनर्ज इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा जेसीसी की बैठक शीघ्र ही बुलाने की मांग रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी ने सात फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जो पेंशनर 65 से 75 वर्ष की आयु पार कर चुका है, उसको 15 प्रतिशत जो सरकार की ओर से दिया जा रहा है उसे मूल वेतन के साथ लगाया जाए। एसोसिएशन के प्रधान सचिन वित्त कांत बाल्दी ने भी धन्यवाद किया।