- Hindi News
- रेलमंत्री को सुझाव; ट्रेन में एयरहोस्टेस जैसी नर्स
रेलमंत्री को सुझाव; ट्रेन में एयरहोस्टेस जैसी नर्स
रेलमंत्री सुरेश प्रभु चाहते हैं कि आम लोग भी बताएं कि रेलवे में क्या-क्या बदला जाए। ताकि 26 फरवरी को रेल बजट पेश करते समय उन्हें सहूलियत हो। प्रभु ने 9 जनवरी को अपने मंत्रालय की वेबसाइट पर इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे। अब तक 16 हजार भी चुके हैं। कुछ उपयोगी, तो कुछ रोचक। मसलन- ट्रेनों में एयरहोस्टेस की तर्ज पर नर्सें नियुक्त हों। ताकि बीमार यात्रियों को मदद पहुंचाई जा सके। और भी कई...
6 कोच में लगाएं आरओ
हरकोच में मिनरल वाटर डिस्पेंसर लगाया जाए। कोच में आरओ सिस्टम लगाने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए लोगों से अतिरिक्त पैसे लेने का सुझाव है। रेलवे इस पर काम कर रहा है।
5 ट्रेन की छत पर सोलर पैनल
सभीट्रेनों की कोच के ऊपर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा की जा सकती है। अभी कालका-शिमला ट्रेन में इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। सभी ट्रेनों से सौर ऊर्जा बनने लगे तो गांवों को बड़ा फायदा होगा।
2 पाकिस्तानियों से ज्यादा स्मार्ट कर्मचारी रखें
सीमापर स्थित मुनाबाओ स्टेशन पर ज्यादा पढ़े-लिखे और अच्छे दिखने वाले कर्मचारी तैनात किए जाने चाहिए। ताकि हमारे कर्मचारी पाकिस्तानियों से ज्यादा स्मार्ट दिखें। इस स्टेशन से फिलहाल थार एक्सप्रेस आती-जाती है।
4 कोच के ऊपर पंखा लगाएं
पंखोंको कोच के ऊपर इस तरह लगाया जाए कि ट्रेन चलने पर वे घूमें और कोच के अंदर हवा दें। इसे टरबाइन से जोड़कर बिजली भी बनाई जा सकती है। जिससे ट्रेन की बत्ती-पंखें चले सकते हैं।
3 टॉयलेट में ऑटो लॉक लगे
स्टेशनोंपर ट्रेन खड़ी होने के बाद टॉयलेट का इस्तेमाल बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए टॉयलेट के दरवाजे में ऑटो लॉक लगाया जाए। जब ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो तो दरवाजे बंद हो जाएंगे। ट्रेन चलने पर ही खुलेंगे।
1 जो विंडो सीट मांगे उससे ज्यादा पैसे लें
खिड़कीवाली सीट के लिए खूब मारा-मारी होती है। क्यों ये सीटें प्रीमियम रेट पर बेची जाएं। ऐसा ही लोअर बर्थ के लिए भी किया जा सकता है। इससे रेलवे की आमदनी बढ़ेगी।