- Hindi News
- बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स के लिए तलाशी गई जमीन
बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स के लिए तलाशी गई जमीन
हिमाचलमेंएम्स बनाने के लिए स्थल लगभग चिन्हित कर लिया है। बिलासपुर में कोठीपुरा के पास पशुपालन विभाग की 1243 बीघा जमीन हैं। प्रशासन के पास इसके दस्तावेज भी जमा करवा दिए हैं। पशुपालन विभाग की इस भूमि को हस्तांतिरत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के आम बजट में इसकी घोषणा होने के बाद अब अगली प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र में राज्य के भाजपा नेता जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री है। इससे राज्य के लिए इसी साल एम्स की घोषणा की उम्मीद बढ़ गई है। यहां पर एम्स बनने से प्रदेश के सभी जिलों के लोगों को सेंटर पड़ेगा।