निष्कासितों की वापसी मेरिट पर
कांग्रेसकीराष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नेताओं की दोबारा वापसी मेरिट के आधार पर निर्णय लेकर की जाएगी। अनुशासन कमेटी की बैठक शीघ्र ही करने के लिए भी प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिस तरह से प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं आम लोगों की समस्याओं को सुन रहें हैं, उसका पार्टी के अन्य नेताओं को भी अनुसरण करना चाहिए। अंबिका सोनी सोमवार को पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुक्खू ने की।
अधिवेशन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। सुक्खू ने अधिवेशन में आए प्रतिभागियों से कहा कि वे अपने विचार सुझाव खुलकर रखें। कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य सुझावों से आने वाले समय में पार्टी की दिशा नीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को पूरा सम्मान दिया जाएगा और युवाओं महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। बैठक में सुझाव आया कि कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं जनता की समस्याएं सुनने के लिए जिस तरह मंत्री के एक दिन बैठना सुनिश्चित किया गया है वैसा जिलों में भी होना चाहिए।
कार्यकर्ताओं की तरफ से यह सुझाव आया। बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने हारे हुए नेताओं की अहम पदों पर ताजपोशी का मुद्दा भी उठाया। इसमें कहा गया कि पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका देना चाहिए, तभी सरकार संगठन में तालमेल बना रहेगा। युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युकां अध्यक्ष को डेलीगेट नॉमिनेट करने की शक्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डीसीसी ब्लॉक की बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाना चाहिए ताकि वह अपनी बात रख सके। हरीश जनार्था ने कहा कि युवाओं को संगठन में जोड़ना जरूरी है। युवा जुड़ेंगे तभी पार्टी सशक्त होगी
मंथन शिविर में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने अपने सुझाव नहीं दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने सुझाव लिखित में देंगे। वह बोलने के लिए उठे, लेकिन सुझाव नहीं दिए।
सदस्यताअभियान आगे बढ़ाने की मांग :राज्य के जनजातीय क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने हिमपात के कारण सदस्यता अभियान की डेट एक्सटेंड करने की मांग की। इस पर पीसीसी को फैसला लेना है। पीसीसी ने सचिवों की फौज खड़ी कर रखी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कई सचिवों ने कोई काम देने की शिकायत पार्टी प्रभारी से की। सूत्र ने बताया कि शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें बुलाया तक नहीं गया। इस पर अंबिका सोनी ने उन्हें खुद अपने साथ बिठाया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सचिवों को काम देकर सक्रिय किया जाए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिए हैं कि पार्टी में लौटने के इच्छुक नेताओं पर अनुशासन समिति जल्द फैसला ले। अनुशासन समिति की बैठक काफी समय से नहीं हुई है।
नेताओं की होनी चािहए वापसी
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी होनी चाहिए। उनके पार्टी के रहने के दौरान कांग्रेस की मजबूती के लिए की गई मेहनत को मद्देनजर रखते हुए ऐसे नेताओं को राजनीतिक विरोधाभासों से ऊपर उठकर पार्टी की मजबूती के लिए वापस पार्टी में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव आम सहमति सभी को विश्वास में लेकर होने चाहिए। मंथन शिविर में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, हर्ष वर्धन, हरभजन सिंह भज्जी, सीपीएस, कांग्रेस विधायक, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी पार्टी के अन्य अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए।
संगठनात्मकजिलों पर अलग से बात : संगठनात्मकजिलों पर अंबिका सोनी ने कहा कि इस मुद्दें पर अलग से बातचीत की जाएगी। कुछ लोगों की शिकायत उनके पास आई है। इस पर बातचीत की जाएगी।
कांग्रेस मेंबरशिप में ब्लॉक अध्यक्ष की मोनोपली होगी खत्म
कांग्रेसपार्टी की सदस्यता लेने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष का एकाधिकार (मोनोपली) खत्म होगी। कांग्रेस के मंथन शिविर में सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी ने पार्टी के सहप्रभारी राजा रामपाल को इस संबंध के निर्देश दिए हैं। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की तरफ से मिल रही शिकायतों के बाद बदलाव किया जा रहा है। मंथन शिविर में भी कुछ पदाधिकारियों ने इस मामले को प्रमुख्ता से उठाया। सदस्यता लेने के लिए फार्म ब्लॉक अध्यक्ष से लेने पड़ते हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत के नारे से कार्यकर्ताओं में आक्रोष है। कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि सदस्यता अभियान में मेंबर बनाने का फार्म केवल ब्लाॅक अध्यक्ष ही क्यों दिया गया हैं। मेंबरशिप के कई विकल्प होने चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष को ही फार्म देने से पारदर्शिता समाप्त होगी। इन निर्देशों का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी समर्थन किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है, तो सदस्यस्ता वास्तविक होनी चाहिए।
अधिवेशन की अध्यक्षता करती हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी साथ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।