पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिंग अनुपात सुधार के लिए केंद्रीय विवि करेगा शोध

लिंग अनुपात सुधार के लिए केंद्रीय विवि करेगा शोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यएवंपरिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 0-6 वर्ष आयु वर्ग में शिशु लिंगानुपात दर में वर्ष 2001 की जनगणना की तुलना बेहतर सुधार करने वाली 50 सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इनके सम्मान में जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इस कड़ी में पहला कार्यक्रम ऊना जिले में होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम-1994 के तहत गठित बोर्ड की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टाॅल फ्री नंबर 102 पर अवैध गर्भपात लिंग जांच की शिकायत या सूचना दे सकता है। उसे 10 हजार का इनाम दिया जाता है। इसके अतिरिक्त भी लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी या पुलिस को भी शिकायत कर सकते हैं। लिंगानुपात दर में और सुधार के लिए शोध कार्य केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला को सौंपा जाएगा। सैंपल के तौर पर सर्वप्रथम ऊना जिले पर शोध किया जाएगा। बोर्ड ने एक बेटी के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवारों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार आैर दो कन्याओं के जन्म के उपरांत परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवारों को 40-40 हजार की प्रोत्साहन राशि देने का सुझाव दिया। बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा गर्भावस्था के दौरान करवाए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक रोगी की संयुक्त तस्वीर लगाए जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में पीसी धीमान, डाॅ. राकेश शर्मा, डीसी राणा आैर गैर सरकारी सदस्यों सहित कई लोग मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर।