पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस पार्टी में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए चुनाव: वीरभद्र

कांग्रेस पार्टी में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए चुनाव: वीरभद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक चुनाव निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। पिछले कुछ समय से संगठन के चुनावों में ऐसी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है जिससे निष्पक्षता में कमी आई है। सीएम ने सुझाव दिया कि सदस्यता अभियान के बाद जो डेलीगेट चुनकर आते हैं उन्हें आपसी सहमति से अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। संगठन में सक्रिय और निष्ठावान, अनुभवी लोगों को आगे आने का मौका दिया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों में कई बार प्रभावशाली नेता संगठनात्मक चुनावों में दखलअंदाजी करते हैं, जिससे निष्क्रिय कार्यकर्ता चुन कर आगे जाते हैं। सीएम ने रोहड़ू का उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्व में वहां पर ऐसा वाक्या पेश आया है। चुनावों से ठीक पहले वोटिंग स्थल बदल दिया गया था जिससे कुछ लोग वोट देने जा ही नहीं पाए। उन्होंने कहा कि युकां एनएसयूआई के चुनाव पूरी पारदर्शी तरीके से होते हैं।वीरभद्र सिंह ने कहा कि संगठनात्मक का गठन पार्टी का है। पार्टी के निर्णयों में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करता। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि संगठनात्मक जिलों के गठन से भविष्य में प्रशासनिक जिलों की मांग उठेगी। वीरभद्र सिंह ने कहा कि विस का सत्र मार्च में होगा। सरकार चाहती है कि विस में हर मुद्दे पर चर्चा हो। जितने भी विधेयक बिल विस में आएंगे उन पर चर्चा होने चाहिए। पिछले सत्र में भाजपा के विरोध स्वरूप ऐसा नहीं हो पाया। सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि धूमल भाजपा को अपने हित के लिए यूज कर रहें है।