कर्मचारियों पर रिकवरी की तलवार
शिमला| हिमाचलमें टाइम स्केल 4-9-14 की 3 से अधिक इक्रीमेंट ले चुके कर्मचारियों से रिकवरी की तैयारी है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को सेवाकाल में एक बार इस सेवा का लाभ देने की बात कहीं है।
राज्य सरकार के इस निर्णय पर हिमाचल प्रदेश महालेखाकार कार्यालय (एजी) ने सवाल उठाते हुए कार्यालय के डिप्टी अकाउंटेंट जनरल सुशील कुमार ने प्रधान सचिव वित्त को पत्र भेजा है। इसमें सरकार से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। है। इसके साथ ही ऐसे कर्मचारियों के पेंशन के मामले सैटल करने के लिए भी इसकी शर्त लगा दी है। इससे साफ है कि राज्य में किसी कर्मचारी के खाते में 3 से अधिक इंक्रीममेंट गई है, तो उसकी रिकवरी होगी। कर्मचारियों से 50 हजार तक की रिकवरी हो सकती है। वहीं राज्य अरापजत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की रिकवरी नहीं होने दी जाएगी।