- Hindi News
- िदल्ली में जीती अाम अादमी पार्टी िशमला तक पहुंची खुशी की लहर
िदल्ली में जीती अाम अादमी पार्टी िशमला तक पहुंची खुशी की लहर
अामअादमी पार्टी (अाप) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई एेतिहासिक जीत से हिमाचल के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को रिज मैदान, मालरोड पर भी आप कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। सुबह आठ बजे से ही कार्यकर्ता रिज मैदान पर जुटने शुरू हो गए। जैसे जैसे नतीजे सामने आने लगे, कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर आप कार्यकर्ताअों ने जश्न मनाया। शिमला में सोलन और सिरमौर के कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे। रिज मैदान पर मीडिया से बात करते हुए शिमला सोलन के प्रभारी राकेश चमन आजटा ने कहा कि दिल्ली में हुई इस जीत से साफ संदेश मिला है, कि अब लोगों काे साफ स्वच्छ वाली सरकार चाहिए। इसीलिए लोगों ने अाम आदमी पार्टी को चुना है।
उनका कहना है दिल्ली में हुई इस जीत से अब प्रदेश में भी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। आम लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने जीत पर दिल्ली की जनता का आभार जताया है। उनका कहना है कि प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह दिल्ली का इतिहास दोहराएंगे। जिस तरह की जीत दिल्ली में पार्टी की हुई है, उसी तरह प्रदेश में भी आप जीतेगी। लोगों ने पूरे देश में संदेश दे दिया है कि वह किस तरह की सरकार चाहती है। डॉ. सुशांत का कहना है कि सच्चाई, ईमानदारी, संघर्ष की इस जीत के पीछे जहां आप कार्यकर्ताओं की मेहनत है, वहीं जनता का भी भरपूर सहयाेग मिला है। देश में स्वच्छ राजनीति के युग की शुरुआत हो गई है।
दिल्ली में आप की जीत को लेकर शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओ ने केक काटा और रैली िनकाली।
{प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
{एक दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी। {जिला मुख्यालयों पर आप कार्यकर्ताअों ने जश्न मनाया।
वीरभद्र ने दी बधाई
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों से किए अपने वादों को पूरा करेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने यह भी आशा जताई कि वह दृढ़तापूर्वक सही परिप्रेक्ष्य में जनकल्याण विकास के लिए कार्य करेंगे।
पार्टी को करेंगे मजबूत
आमआदमी पार्टी की हिमाचल इकाई अाने वाले दिनोें में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश भर के जिलों में जाकर लोगों को जोड़ेंगे। इसके लिए जल्द ही पार्टी की ओर से रणनीति तैयार की जाएगी। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियाें के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेंगे। आप पार्टी के कार्यकर्ता निपुण राठौर का कहना है कि लोगों से सीधा संवाद होगा।