- Hindi News
- तारादेवी में सामने अाए पीलिया के अाठ मामले
तारादेवी में सामने अाए पीलिया के अाठ मामले
तारादेवीमें पीलिया फैलने से स्थानीय लोग सकते में गए हैं। परिवहन निगम की वर्कशॉप से ही करीब आठ लोगों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। जिससे अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
मंगलवार को भी रिपन अस्पताल में पीलिया से ग्रसित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके बाद अब रिपन अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य टीम को तारादेवी जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, शोघी से मेडिकल आॅफिसर ने वर्कशॉप से पानी के सैंपल लिए थे। रिपन अस्पताल के एमएस डॉ पीएल गौंटा का कहना है कि अस्पताल में एक पीलिया से ग्रसित मरीज पहुंचा है। जिसका उपचार चल रहा है। विभाग पूरी नजर रख रहा है। उन्होंने अाह्वान िकया है िक पानी को उबाल कर पीएं ताकि पीलिया की चपेट में अाएं।