- Hindi News
- तारादेवी में नाके के दौरान डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
तारादेवी में नाके के दौरान डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
शिमला| तारादेवीके पास नाके में पुलिस ने दो युवकों को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को तारादेवी के समय पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच एक मारुति कार शिमला की ओर आई। इसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी की तो, उसमें से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।