पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के मामलों की उपचार में होगी प्राथमिकता

स्वाइन फ्लू के मामलों की उपचार में होगी प्राथमिकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को उपचार में प्राथमिकता दी जाएगी ताकि समय पर बीमारी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है इससे निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं। प्रवक्ता का कहना है कि स्वाइन फ्लू का एक मामला दर्ज किया गया है, जो कांगड़ा जिले से संबंिधत है जो टांडा में उपचाराधीन है और खतरे से बाहर है।

प्रवक्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू से प्रभावित व्यक्ति के गांव में स्वास्थ्य विभाग के एक दल भेज कर जांच करवाई गई है तथा मरीज से संपर्क में आए व्यक्तियों को एहतियातन प्रोफाईलेक्सिस उपचार टेमीफ्लू दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में टेमीफ्लू और एन-95 मास्क का उपयुक्त भंडार उपलब्ध है। प्रवक्ता ने स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि बुखार, खांसी, गला दुखना, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, सांस लेने में कठिनाई, दस्त तथा उल्टियां इसके सामान्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू एक विशेष प्रकार के वायरस स्वाइन इन्फ्लुएंजा (एच 1 एन 1) से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है।