सफेद िमट्टी का तेल अब ~52 लीटर
सार्वजनिकवितरण प्रणाली के अंतर्गत सफेद मिटटी का तेल अब सस्ता हो गया है। लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। पहले सफेद मिटटी का तेल 70 रुपए से अधिक दामों में मिलता था लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों के सस्ता होने के बाद अब सफेद मिट्टी तेल भी सस्ता हो गया है। जिलाधीश दिनेश मल्होत्रा ने मंगलवार को इसके दाम निर्धारित किए है। अब इसका बिक्री मूल्य घटा कर 52.21 रुपए कर दिया गया है। जबकि पहले यह लोगों के लिए 70 रुपए से अधिक दामों में मिलता था जिससे लोगों के लिए परेशानी आती थी।
उन्होंने कहा कि जिला शिमला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत यदि कोई बिक्रेता मिटटी तेल (नीला तेल) का निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूल करता है तो उसकी सूचना जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला से की जा सकती है।
सफेदमिट्टी तेल मैसर्ज कृष्णा कोल कंपनी से प्राप्त करेंः मल्होत्राने कहा कि सफेद मिटटी तेल का बिक्री मूल्य अब घटा कर 52.21 रूपए निर्धारित किया गया है। पहले इसका मूल्य 70 रुपए से अधिक था। जिला शिमला के सभी उपभोक्ता सफेद मिट्टी तेल शिमला में थोक बिक्रेता मैसर्ज कृष्णा कोल कम्पनी, बस स्टैंड के समीप से बिना परमिट प्राप्त का सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी तेल के ये मूल्य हिंदुस्तान पैट्रोलियम निगम, इंडियन आॅयल निगम आईबीपी के लिए निर्धारित किए हैं।
नीले िमट्टी के तेल के दाम
दिनेशमल्होत्रा ने कहा कि शिमला शहर अन्य एनएसी क्षेत्रों में मिटटी तेल का न्यूनतम मूल्य 14.33 रुपए अधिकतम मूल्य 15.46 रुपए जिला शिमला ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम मूल्य 14.91 रुपए अधिकतम मूल्य 15.93 रुपए, कुपवी वाया चौपाल, बागी में न्यूनतम मूल्य 17.22 रुपए अधिकतम मूल्य 17.34 रुपए, पूलवाहल, मडोग, झिकनीपुल में न्यूनतम मूल्य 16.19 रुपए अधिकतम मूल्य 16.31 रुपए, एनएसी चैपाल, एनएसी कोटखाई में न्यूनतम मूल्य 15.06 रुपए अधिकतम मूल्य 15.28 रुपए और चौपाल, कोटखाई, ठियोग क्षेत्रों में न्यूनतम मूल्य 15.28 रुपए अधिकतम मूल्य 16.48 रुपए निर्धारित किया गया है।