पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने स्वीकारी हार, दिल्ली की जनता से किए वादे पूरा करें आप

भाजपा ने स्वीकारी हार, दिल्ली की जनता से किए वादे पूरा करें आप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| दिल्लीके चुनावों में हिमाचल भाजपा ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने दिल्ली चुनावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली विधान सभा में पार्टी अपनी हार स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं अाए हैं। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी की भी भारी दुर्गति हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना वोट आप को शिफ्ट करवाया है। दिल्ली का चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम आॅल पार्टी था। अब आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता से जो वादे मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली और अन्य किए हैं, उन्हें पूरा करने का समय गया है।