पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ने गलती से पैसे डाले, अब नहीं लौटा रहे वापस, मामला दर्ज

बैंक ने गलती से पैसे डाले, अब नहीं लौटा रहे वापस, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूगंजथाने के अंतर्गत पैसे निकालने का मामला सामने आया है। स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की ओर से दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में कोऑपरेटिव बैंक टुटू के मेनेजर देव प्रकाश शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि चतरा पारल नामक व्यक्ति ने 1,15,408 रुपए का एसबीआई चेक बैंक में जमा करवाया था। जबकि यह चैक एसबीआई से क्लियर नहीं हुआ था। बैंक की ओर से गलती से उक्त व्यक्ति के अकाउंट में यह राशि जमा हो गई। व्यक्ति ने अकाउंट से राशि निकाल भी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार बैंक की ओर से व्यक्ति से कई बार संपर्क भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद भी राशि को नहीं लौटाया गया। इसी तरह दूसरे मामले में भी कोऑपरेटिव बैंक टुटू के मैनेजर देव प्रकाश शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि रामेश्वर वर्मा नाम के व्यक्ति 68,646 रुपए का चैक जमा करवाया था। जबकि यह चैक एसबीआई बैंक की ओर से क्लियर नहीं किया गया था। चैक को उक्त व्यक्ति काे वापस भी कर दिया गया है। जबकि यह राशि गलती से उनके अकाउंट में भी चली गई। इस बारे में उनसे कई बार राशि को लौटाने को भी कहा जा चुका है, इसके बावजूद उक्त व्यक्ति राशि नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।