समाजसेवा का ‘नशा’ करो
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला इकाई परिषद द्वारा नशा मुक्त पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत अभियान के तहत नशे के विरोध में मंगलवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन सीटीओ चौक से चौड़ा मैदान तक करवाई गई।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सर्वजीत सिंह बॉबी ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने छात्रों को कहा कि बस युवाओं में एक ही नशा होना चाहिए वह है समाजसेवा के कार्य को करने का। उन्होंने सभी युवाओं को कहा कि नशे की बुराइयों से दूर रहें। अपने देश के हित के लिए कार्य करें। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के नशा मुक्त पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की और कहा कि सभी युवाओं को विद्यार्थी परिषद के इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
वहीं विद्यार्थी परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अाज युवाओं में नशे की आदत गंभीर समस्या बन चुकी है। शिमला शहर के नशे के कारण अपनी जान तक से हाथ धो बैठे है और शहर में बहुत से ड्रग माफिया सक्रिय है। उनका केंद्र शहर के शिक्षण संस्थान है। इसको रोकने के लिए वर्ष भर जन जागरण अभियान चलाएगी। वहीं विद्यार्थी परिषद शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में नशे के विरोध में संकल्प सभाओं का आयोजन करेगी। वहीं छात्रों को नशा करने का संकल्प करवाएगी। उन्होंने कहा कि इससे काफी हद तक छात्र जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि 11 से 16 फरवरी तक संकल्प सभाएं चलाए जाएंगी। इसमें सब से ज्यादा स्कूल के छात्र नशे की गिरफ्त में रहे है। इसलिए इन्हें रोकना अनिवार्य है। जिसमें सभी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, बीएड कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को जागरूक किया जाएगा।
मैराथन में शिमला नर्सिंग कॉलेज, एनआईआईटी, आईटीआई चौड़ा मैदान, कोटशेरा कॉलेज ,संजौली,राजकीय कन्या महाविद्यालय ,संस्कृत महाविद्यालय सहित लगभग 400 युवाओं ने भाग लिया मैराथन में विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष ललित ठाकुर, अतुल शर्मा,जीत सिंह, चेतन गुलेरिया, अंशिका द्विवेदी, अनिकेत गाजटा, निखिल ठाकुर, निरूपा वर्मा,सुनीता लामा, बबीता अभिलाष,हीरा सिंह, अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
}मैराथन सीटीओ चौक से चौड़ा मैदान तक करवाई गई
{युवा नशे की बुराइयों से दूर रहंेः बॉबी
नशा मुक्त- पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत अभियान के तहत नशे के विरोध में मंगलवार को मैराथन कराई गई।