- Hindi News
- कांग्रेस के चिंतन शिविर में 210 वर्करों ने दिए सुझाव
कांग्रेस के चिंतन शिविर में 210 वर्करों ने दिए सुझाव
प्रदेशकांग्रेसकमेटी के तीन दिनों तक चले चिंतन शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की तरफ से 210 सुझाव आए हैं। पार्टी की मजबूती के लिए सरकार संगठन में बेहतर तालमेल, संगठन की जिला स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन, सत्ता संगठन की दूरियों को कम करने के लिए मंत्री का पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनने के कार्यक्रम को जिला स्तर पर भी करवाने जैसे सुझाव कार्यकर्ताओं ने दिए हैं। संगठन चुनावों में फेरबदल के पक्ष में भी पार्टी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव राजा राम पाल ने पार्टी की मजबूती के हाईकमान के निर्देशानुसार पूरे देश में इस तरह के चिंतन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन चिंतन शिविरों से प्राप्त सभी सुझावों का फीडबैक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
रामके नाम पर सत्ता नहींं मिली तो गांधी पटेल का लेना पड़ा सहारा :कांग्रेस के सचिव राजा रामपाल ने कहा कि कांग्रेस विचारधारा के अलावा कोई और विचारधारा देश को नहीं चला सकती। भाजपा जब राम के नाम पर सत्ता प्राप्त नहीं कर पाई तो उन्होंने गांधी पटेल के नाम का सहारा लिया। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा पार्टी की मजबूती को कार्यकर्ताओं ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिये हैं। शीर्ष नेतृत्व ने सभी प्रतिनिधियों के विचारों एवं सुझावों को बडे़ ध्यानपूर्वक सुना और इसकी विस्तृत रिर्पोट तैयार कर इस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह को इस अधिवेशन के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए बधाई दी और कहा कि भविष्य में ऐसे अधिवेशन आयोजित ब्लाक स्तर, जिला स्तर पर भी होना चाहिए जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।