पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ दिया जनमत : अंबिका

दिल्ली में लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ दिया जनमत : अंबिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | कांग्रेसप्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ जनमत दिया है। चुनाव में प्रधानमंत्री ने 4-5 रैलियां की। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अंबिका सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार 9 महीने के कार्यकाल में लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

दिल्ली की जनता ने चुनावों में इस का जवाब दिया है। दिल्ली में ऐसे परिणाम आने की किसी को भी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप दिल्ली में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी लोगों से किए वायदों को पूरा करेगी। अंबिका सोनी ने कहा कि प्रिंयका गांधी यदि पार्टी में आने की इच्छा जताती है तो उन का पार्टी में स्वागत है।