- Hindi News
- शिमला अनुबंध कर्मचारी ने की सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग
शिमला-अनुबंध कर्मचारी ने की सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग
हिमाचल सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, समितियों में कार्यरत हजारों अनुबंध कर्मियों की लंबित मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की मांग सरकार से की है। महासंघ पिछले कई वर्षो से अपने संवैधानिक हकों की लड़ाई सरकार से लड़ रहा है। पिछली सरकार ने कर्मियों की अनदेखी का दंश झेला था, वहीं मौजूदा सरकार भी चुनाव वायदे के विपरीत काम कर रही है।