पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठनात्मक चुनाव फ्राॅड होते तो आज बेहतर होती कांग्रेस की हालत

संगठनात्मक चुनाव फ्राॅड होते तो आज बेहतर होती कांग्रेस की हालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनी के सामने खुली संगठनात्मक जिलों के लड़ाई

मुख्यमंत्रीवीरभद्रसिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमजोरी का असली कारण संगठनात्मक चुनाव ठीक होना है। उन्होंने कहा कि संगठन के पिछले तीन चुनावों में फ्रॉड हुआ हैं। उन्होंने कहा कि धोखे से जीते हुए नेता जनता की सेवा के काबिल नहीं। कांग्रेस के मंथन शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि संगठन को इमानदारी से चुनाव करवाकर मजबूत करना होगा। यदि अपने ही चुनाव में फॉड करेंगे तो पार्टी कैसे मजबूत होगी। हर आदमी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। हर वर्ग के लिए संगठन में विशेष स्थान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हमे पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी के युग में जाने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी को जिस तरह से दिशा दी उस से पार्टी को मजबूती मिली। संगठन में सदस्यता इमानदारी से होनी चाहिए। प्रेम भावना से एकता बनती है।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। कोई भी परिवर्तन हमे सीख देकर जाता है। लक्ष्य को सामने रखकर दोबारा जोश होश के साथ आगे बढ़ो। अच्छे दिनों में घमंड करों बूरे वक्त में हिम्मत हारो। दिल्ली चुनावों का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों में आंधी की तरह आई और 8 महीनों के कार्यकाल में तीन सीटों तक सीमित होकर रह गई।

मेरेदिल में किसी के प्रति द्वेष नहीं : सीएमने कहा कि मेरे दिल में किसी के प्रति द्वेश नहीं है। जिन लोगों ने मुझ पर झूठे केस बनाए। उन्हें भी माफ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए तैयार हो जाओ। यह चुनाव छोटा नहीं बल्कि मिनी चुनाव है। यह हमारे लिए टेस्ट है। अपने आपसी मतभेद भुलाकर गांव में पहुंचे। पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा के लोग जीत कर आने चाहिए। उन्हांेने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय नहीं है कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर हो। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सबसे पूरानी पार्टी है। पार्टी ने देश को आजाद करवाया है। हर दिशा में प्राजातांत्रिक प्रणाली को रखकर आगे बढ़े हैं। इंदिरा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी डाॅ. मनमोहन सिंह जैसे नेता हुए हैं। सीएम ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव किस तरह होने हैं इस का जिक्र अपनी पुस्तक में करूंगा।

पार्टी हाईकमान के समक्ष रखूंगी पक्ष : अंबिका

हिमाचलकी पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी ने माना कि इस मसले में कई शिकायतें मिली है। इसका पार्टी के अंदर कुछ विरोध है। इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी बातचीत हो गई है। अब इस मसले को पार्टी हाईकमान के पास रखकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अधिवेशन की अध्यक्षता करती कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी, साथ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू।