पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालूगंज मानसिक रोगी अस्पताल से गायब हुआ मरीज, हड़कंप

बालूगंज मानसिक रोगी अस्पताल से गायब हुआ मरीज, हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मामला नोटिस में है। मरीज कैसे निकला, इसकी जांच के लिए एक आईपीएच अधिकारी नियुक्त किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताय जा सकेगा। भाजनदेवनेगी, एएसपी, बालूगंज पुलिस

भास्कर न्यूज | अवाहदेवी

शिमलाके बालूगंज मानसिक रोग अस्पताल से मानसिक रोग से ग्रस्त एक मरीज गायब हो गया है, उसे फरार बताया जा रहा है। इससे अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सरकाघाट के लटेहड़ा गांव का आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार (28) मानसिक रोग से ग्रस्त है। एक कोर्ट केस के सिलसिले में अदालत ने उसकी दिमागी हालत को देखते हुए उसे मानसिक रोग अस्पताल में नि:शुल्क उपचार करवाने के निर्देश दिए थे।

अशोक ने बताया कि सरकाघाट पुलिस 2 फरवरी को सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसे मानसिक रोग अस्पताल बालूगंज में दाखिल करवा कर वापस लौट आई थी, जहां से वह 3 फरवरी को गायब हो गया, जबकि अस्पताल में जेलनुमा सारी सुरक्षा व्यवस्था है और मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस का पहरा है। पुलिस के कर्मचारियों की सुनें तो वह इसका नजला उसके पिता अशोक कुमार के सिर मढ़ रहे हैं, मगर उसका कसूर सिर्फ इतना है कि वह सरकाघाट पुलिस के साथ बेटे को छोड़ने शिमला चला गया और रात को शिमला रुकने के बाद तीन फरवरी को 2:00 बजे खाना खा कर बेटे से मिलने गया, तो वह गायब था।

तलाशनेपर कही पता नहीं चला

इसपर मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मचारी भौचक्के रह गए और उसे इधर-उधर तलाशने लगे, मगर वह नहीं मिला। अशोक का कहना है कि इतनी कड़ी निगरानी के बीच अशीष कैसे निकल गया, उसकी समझ से बाहर है। उसे मलाल है कि पुलिस कर्मचारी अपनी गलती का अहसास करने की बजाय उसके सिर ठीकरा फोड़ रहे हैं।