- Hindi News
- डॉ एमपी सूद ने संभाला निदेशक डीपीआर का पदभार
डॉ एमपी सूद ने संभाला निदेशक डीपीआर का पदभार
शिमला| डॉएमपी सूद ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। डॉ सूद 1992 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। दिल्ली चुनावों में इलेक्शन ड्यूटी से वापस आने के बाद बुधवार को दोपहर बाद उन्होंने अपने कार्यभार संभाल लिया।