- Hindi News
- तारादेवी में फैला पीलिया, विभाग ने लिए अासपास पानी के सैंपल
तारादेवी में फैला पीलिया, विभाग ने लिए अासपास पानी के सैंपल
शहरके साथ लगते तारादेवी में 8 लोग पीलिया की चपेट में अा गए हैं। यह सभी परिवहन निगम वर्कशॉप के अासपास रहते हैं। सभी का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। वहीं पीलिया से ग्रस्त मरीज रिपन अस्पताल पहुंचा है जिसका उपचार चल रहा है। रिपन अस्पताल एमएस पीएल गौंटा का कहना है कि पीलिया से ग्रस्त मरीज आया है जिसका उपचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हंै। जनता भी पानी उबाल कर पीने से इसकी चपेट से बच सकती है।
वर्कशॉपसे लिए पानी के सैंपलः तारादेवीवर्कशॉप में पीलिया के आठ मामले आने पर शोघी के मेडिकल ऑॅफिसर ने वर्कशॉप से पानी के सैंपल लिए है। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही सामने होगा कि पानी के कारण पीलिया फैला है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभाग की ओर से जांच की गई।
सीएमओ बाेले, मुझे अभी जानकारी नहीं
जहांएक ओर शहर में पीलिया ने दस्तक दी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को इस बारे में मालूम ही नहीं है। इस बारे में जब इनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे जानकारी नहीं है। जो भी पूछना है, वह ऑफिस आकर पूछो। अधिकारी के इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान से साफ होता है कि स्वास्थ्य विभाग किस तरह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।
ऐसे करें बचाव
{पानीउबाल कर पीना चाहिए
{बेड रेस्ट करना जरूरी है
{रोगी हल्का प्रोटीन भोजन जैसे मलाई रहित दूध या प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट की अधिकता वाला भोजन ले
{पीलिया के रोगी को ग्लूकोज भी दिन में 4-6 बार किसी फल के रस में मिलाकर देना चाहिए
ये हैं पीलिया के लक्षण
{लीवरकोशिकाओं के रोगग्रस्त होना, आमाशय में सूजन जाने से रोगी को भूख लगना बंद होना
{जी मिचलाना कभी-कभी उसे उलटी भी हो सकती हैं
{ दाहिनी पसलियों के नीचे भारी पन या हल्का सा दर्द
{100 से 102 डिग्री तक बुखार होना
रिपोर्ट आने पर सामने होगा पीलिया होने का कारण