- Hindi News
- मुख्यमंत्री ने किया चूढ़ेश्वर सेवा समिति कैलेंडर का विमोचन
मुख्यमंत्री ने किया चूढ़ेश्वर सेवा समिति कैलेंडर का विमोचन
शिमला| मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने बुधवार को चूढ़ेश्वर सेवा समिति के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के प्रकाशन के लिए समिति को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला के चूढ़धार में स्थित शिरगुल देवता मंदिर, जो प्रदेश का महत्त्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है, को और विकसित करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। कैलेंडर के विमोचन के मौके पर समिति के अध्यक्ष बलदेव चौहान और अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डाॅ. मनोज शर्मा द्वारा लिखित ‘लोक साहित्य में देव संस्कृति’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक में प्रदेश की देव संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं साहित्य को जानने समझने में मदद मिलेगी।