पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यकों को मिले सभी योजनाओं का लाभ: दावर

अल्पसंख्यकों को मिले सभी योजनाओं का लाभ: दावर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| राष्ट्रीयअल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कैप्टन प्रवीण दावर का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ िमले।

वह बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उनका कहना है कि समाज में किसी भी समुदाय के सदस्यों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। कमजोर वर्ग के लोगों के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

बच्चों की छात्रवृत्ति योजना को प्रचार की जरूरत

शिमला| प्रधानमंत्रीनवीन 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कैप्टन प्रवीण दावर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। कैप्टन दावर ने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के तहत बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक सीएस सिंह सहित निगम के गैर सरकारी सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे।

आयोग के सदस्य कैप्टन प्रवीण दायर बैठक की अध्यक्षता करते हुए।