पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में क्रैश बैरियर लगाने के लिए केंद्र फंडिंग करने को तैयार

प्रदेश में क्रैश बैरियर लगाने के लिए केंद्र फंडिंग करने को तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ने ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए फंडिंग करने के इच्छा जाहिर की है। ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा अौर इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार की और से विशेषकर उंचाई वाले स्थानों और दुर्घटनाओं वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने की योजना तैयार की जा रही है। केंद्र की ओर से क्रैश बैरियर लगाने के लिए अनुमति मिलने के बाद परिवहन विभाग को इस संदर्भ में प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य में 550 से अधिक ब्लैक स्पॉट हैं।

केंद्रीय मंत्री से उठाया

था मामला

परिवहनमंत्री जीएस बाली ने बताया कि उन्होंने यह मामला केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उठाया था। राज्य का पक्ष सुनने के बाद गडकरी ने इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही राज्य में क्रैश बैरियर लगाने के लिए उचित मदद उपलब्ध करवाई जाने की बात कही थी। बाली ने कहा कि परिवहन विभाग ने लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर इस संदर्भ में प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया है।