पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साई के धर्मशाला केंद्र में एथलेटिक्स सुविधा को फिर शुरू िकया

साई के धर्मशाला केंद्र में एथलेटिक्स सुविधा को फिर शुरू िकया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साईके धर्मशाला केंद्र में एथलेटिक्स सुविधा को पुन: शुरू कर दिया गया है। सांसद एवं आईटी कमेटी के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने खेल मंत्री से इस मामले में मिले थे। जिसके चलते साई के धर्मशाला केंद्र में एथलेटिक्स की सुविधा फिर से बहाल किये जाने को लेकर खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों धर्मशाला में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी उनसे मिले और आग्रह किया की यह सुविधा जो केंद्र से यहां चल रही थी लेकिन साई ने इसे बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री की ओर से जारी आदेशों से यहां प्रशिक्षण लेने रहे खिलाडियों को राहत मिली है।