पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी ले रही कमीशन, हमें मिल रही आधी पगार

कंपनी ले रही कमीशन, हमें मिल रही आधी पगार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| प्रदेशआईटी आउटसोर्स यूनियन का आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों को दी जाने वाले वेतन से कमीशन ले रही है। इस कारण कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की गई कि जिस तरह से पीटीए पैरा टीचर को सरकार ने कांट्रेक्ट पर किया है, उसी तरह उन्हें भी अनुबंध पर रखा जाए। यूनियन के अध्यक्ष यूनिस अख्तर का कहना है कि कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनानी चाहिए। ताकि उनका भी भविष्य सुरक्षित हो सके। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।