- Hindi News
- हिमाचल की 12वीं पंचवर्षीय योजना 2017 तक करेगी काम
हिमाचल की 12वीं पंचवर्षीय योजना 2017 तक करेगी काम
शिमला| हिमाचलकी 12वीं पंचवर्षीय योजना केंद्र में नीति आयोग के गठन के बाद भी खत्म नहीं होगा। नीति आयोग की बैठक में फिलहाल यह संकेत मिले हैं, राज्यों बने योजनाआें को खत्म नहीं किया जाएगा। राज्य में 12वीं पंचवर्षीय योजना 2012 में शुरू हुई थी, यह 2017 तक चलेगी। इस अवधि के लिए राज्य का योजना आकार 22800 करोड़ का तय किया गया है। हालांकि नीति आयोग के गठन के बाद इसपर भी संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन अब इस पर राज्य के सालाना प्लान में कोई बदलाव होने का संभावना है। प्रदेश ने अपने एनूअल प्लान का आकार इस बार 4800 करोड़ का तय किया है। यह चालू वित्त वर्ष के मुकाबले लगभग 400 करोड़ ज्यादा है। इसे अब प्लानिंग बोर्ड में रखा जाना है। इसके बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। हालांकि इस पर नीति आयोग कितना स्वीकृत करता है, यह उन पर ही निर्भर करेगा। राज्य सरकार इसमें बारगेनिंग नहीं कर सकेगा। राज्य को एनुअल प्लान की विशेष योजना मदद और विशेष केंद्रीय मदद के रूप में सालाना करीब 1400 करोड़ रुपये मिलते रहे हैं।