पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने अाईजीएमसी के पास की सफाई

युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने अाईजीएमसी के पास की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| युवासामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन की ओर से बुधवार को आईजीएमसी अस्पताल शिमला के आस पास सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान शिमला युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन सिस्कों की ओर से चलाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि आईजीएमसी के आस पास पिछले लंबे समय से गंदगी के ढेर पड़े थे, जिसकी वजह से यहां बीमारी फैलने का खतरा रहता है। इस अवसर पर संस्था के सचिव सचिन बरवाल, सिस्को संस्था चौपाल के अध्यक्ष संजू रांतता, सदस्य अनिल कुमार, पवन चौहान, पंकज, नरेश चौहान सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने भाग लिया