ऊपर बर्फ, नीचे टपक रहा पानी
शिमला से 11 किलोमीटर दूर प्रथामिक स्कूल छराबड़ा के परिसर और छत पर करीब एक फीट बर्फ जमी है, कमरों में पानी टपक रहा है। फोटोःसतनामगिल
छराबड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल का हाल
स्कूल में तीन कमरे, इनमें टपकता है पानी
छराबड़ाके इस प्राइमेरी स्कूल में तीन कमरे हैं। तीनों कमरों से पानी टपक रहा है। ऐसे में अब स्कूल प्रशासन को मुश्किल हो गया है कि ठंड के इस दौर में छात्रों को कहां पर बिठाया जाए। लैंटर से लीकेज हो रही है। यहां बर्फ हटने में अभी कम से कम 15 दिन और लगेंगे। ऐसे में यहां कक्षाएं लगानी मुश्किल हो जाएंगी। शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्र अगर स्कूल अाएं तो बैठेंगे कहा इस पर कोई नहीं सोच रहा।
एजुकेशन रिपोर्टर| शिमला
सरकारके सब पढ़ाे, सब बढ़ो का स्लोगन अब धुंधला साबित हो रहा है। सरकार स्कूलों में छात्रों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। शहर के साथ लगते छराबड़ा स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। जिस कारण वहां छात्रों के बैठने को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल खुल चुके है, लेकिन छराबड़ा के इस प्राइमरी स्कूल की छत पर अभी भी एक फुट बर्फ जमी हुई है। इस कारण इसकी छत से सारा सलाब कमरों में गया है। ठंड के इस मौसम में छात्रों को यहां बैठने में दिक्कतें रही है। वहीं, इस मामले में तो शिक्षा विभाग गंभीर है और ही स्थानीय नुमाइंदे स्कूल की छत की मरम्मत के लिए आगे रहे हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से इस बारे में सरकार को कई बार अवगत करवाया है, इसके बावजूद भी कोई काम नहीं हो रहा है। स्कूल की मुख्याध्यापिका वंदना का कहना है कि स्कूल की छत से पानी टपकता है। एेसे में बच्चों को बैठने में यहां दिक्कत आती है।